Thursday, June 25, 2026
32 C
Raipur

NHM Association : दुर्घटना बीमा सुरक्षा बहाल करने एनएचएम संघ का मिशन संचालक को पत्र, वेतन खाते से बीमा सुविधा पुनः लागू करने की मांग

NHM Association : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पूर्व में उनके वेतन आहरण खाते से संबंधित बैंक के माध्यम से दुर्घटना एवं मृत्यु पर बीमा सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाता था। इस व्यवस्था से कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को आकस्मिक दुर्घटना अथवा असामयिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होती थी।

NHM Association : गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा नियमित कर्मचारियों को वेतन आहरण खाते के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1.60 करोड़ रुपये दुर्घटना मृत्यु एवं 11 लाख रुपये सामान्य मृत्यु की बीमा सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जबकि एनएचएम के संविदा कर्मचारी इस महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा से वर्तमान में वंचित होने की स्थिति में हैं।

एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि संबंधित बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) वर्तमान में प्रभावशील न होने के कारण यह आशंका उत्पन्न हो गई है कि भविष्य में संविदा कर्मचारियों को यह बीमा सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। इससे कर्मचारियों के बीच चिंता एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

NHM Association : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी सीमित मानदेय में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आम जनता को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में बीमा सुरक्षा जैसी सामाजिक संरक्षण व्यवस्था का निरंतर बने रहना अत्यंत आवश्यक है।

NHM Association : संघ के प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी एवं प्रवक्ता पुरन दास ने कहाँ कि कर्मचारियों की ओर से मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अटल नगर, नया रायपुर को पत्र लिखकर मांग की है कि संबंधित बैंक के साथ शीघ्र समझौता ज्ञापन (MOU) निष्पादित कर वेतन आहरण खाते के माध्यम से पूर्ववत बीमा सुरक्षा की सुविधा को बहाल करते हुए उसे निरंतर सुनिश्चित किया जाए।

NHM Association : कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस दिशा में आवश्यक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के हजारों एनएचएम संविदा कर्मचारी एवं उनके परिवार एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित हो जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories