Union Budget 2026 Reaction : महंगाई और बेरोज़गारी पर सरकार का मौन जनविरोधी मानसिकता का प्रमाण — विशु अजमानी

VIKASH KHALKHO

Union Budget 2026 Reaction : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव विशु अजमानी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को किसान, मजदूर और युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताया। अजमानी ने कहा कि यह बजट आम जनता की वास्तविक समस्याओं जैसे महंगाई और बेरोजगारी को सुलझाने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट सेक्टर की झोली भरने के लिए बनाया गया है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विशु अजमानी ने कहा कि देश में बेरोजगारी आज ऐतिहासिक स्तर पर है, लेकिन सरकार के पास रोजगार सृजन के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा, “सरकार स्किल, स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता जैसे भारी-भरकम शब्दों का जाल बुनकर युवाओं को केवल भ्रमित कर रही है। जमीनी हकीकत यह है कि युवाओं के पास न तो स्थायी नौकरी के अवसर हैं और न ही भविष्य की सुरक्षा।”

किसानों के साथ फिर हुआ अन्याय अजमानी ने किसानों की उपेक्षा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान लंबे समय से एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार एक बार फिर इससे पीछे हट गई है। उन्होंने जोर दिया कि खेती की लागत—खाद, बीज, बिजली और सिंचाई—लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में किसानों को केवल खोखले आश्वासन ही मिले हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र पर आने वाले समय में बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सड़क से सदन तक होगी लड़ाई कांग्रेस नेता ने अंत में स्पष्ट किया कि मध्यम वर्ग और गरीब तबका भी इस बजट में पूरी तरह उपेक्षित रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *