CG NEWS : प्रधान आरक्षक की कथित प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, सरगुजा में पुलिसकर्मी पर FIR

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : सरगुजा :सरगुजा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

CG NEWS : मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के अनुसार, लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण आशीष गहरे तनाव में चला गया था।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि इन्हीं परिस्थितियों से टूटकर आशीष मिंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद लखनपुर थाना में प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एफआईआर दर्ज किया गया है।

CG NEWS : मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक के परिजन दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *