Swami Atmanand School Raikera : सेजेस रायकेरा मे करियर गाइडेंस सेमिनार: विशेषज्ञों ने दिए बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के टिप्स

VIKASH KHALKHO

Swami Atmanand School Raikera : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में जिला प्रशासन रायगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी के. व्ही. राव के निर्देशन पर आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्ति एवं 12वीं परीक्षा पश्चात किस-किस फील्ड में अपना करियर बनाने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया|
कार्यक्रम की शुरुआत श्री विक्रम चंद्र दुबे अपर महाप्रबंधक (खनन) एनटीपीसी तलाईपल्ली ने प्रेरणात्मक संदेश दिया और बताया कि बोर्ड परीक्षा में कैसे तनाव मुक्त रहें एवं एक लक्ष्य बनाकर उच्च अंक प्राप्त करें| प्राचार्य एस.के. कर्ण द्वारा बताया गया कि आप सभी में अद्वितीय प्रतिभाएं और क्षमताएं हैं,अपनी ताकत को पहचाने और ध्यान केंद्रित कर उच्च अंक प्राप्त करें|

अच्युतानंद साहू अपरमहाप्रबंधक (खनन) एनटीपीसी तलाईपल्ली ने बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्ति हेतू कहा की अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता और मेहनत की आवश्यकता है|
अंकित कुमार अभियंता (खनन) एनटीपीसी तलाईपल्ली ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में समय में कैसे सभी प्रश्नों को उत्तर लिखें,तनावमुक्त कैसे रहें और आत्मविश्वास के साथ उच्च अंक प्राप्ति हेतु अनेक टिप्स दिए|
गोपाल सिंह उपप्रबंधक (खनन) एनटीपीसी तलाईपल्ली ने हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण पश्चात खनन क्षेत्र में रोजगार अवसर क्या-क्या है, प्रतियोगी परीक्षाएं की तैयारी कैसे करें तकनीकी एवं प्रबंधन की करियर पथ की जानकारी बताया गया|

डॉ निशा साहू द्वारा परीक्षा के समय कैसे स्वस्थ रहें खान-पान कैसे रखें पर विशेष जानकारी दिया गया और उनके द्वारा नीट परीक्षा की तैयारी कैसे करें एवं चिकित्सा के क्षेत्र में और क्या-क्या अवसर है उसके बारे में विशेष से बताया गया|
एस.गोपी डी.जी.एम. एनटीपीसी तलाईपल्ली ने बताया कि आत्मविश्वास और धैर्य के साथ पढ़ाई करें सफलता आपकी कदम चूमेगी|

विद्यालय के व्याख्याता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्ति के अनेक टिप्स दिए और बताया कि सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है, इसके द्वारा ही आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकते है| कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव कुमार देवगंशी की एग्जीक्यूटिव एनटीपीसी द्वारा किया गया| उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अल्मा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम,मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की सहभागिता रही |

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *