Friday, September 11, 2026
Home Chhattisgarh Telibandha Lake Parking : मरीन ड्राइव पर अब पार्किंग के लिए ढीली...

Telibandha Lake Parking : मरीन ड्राइव पर अब पार्किंग के लिए ढीली करनी होगी जेब; महापौर ने कहा…

Telibandha Lake Parking : रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय पर्यटन स्थल तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पर अब वाहन पार्क करना निःशुल्क नहीं रहेगा। नगर निगम ने तालाब के पाथवे को पार्किंग जोन घोषित करते हुए वहां शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। इस फैसले के विरोध में उठ रहे सुरों के बीच शनिवार को महापौर मीनल चौबे ने मौके का मुआयना किया और नई व्यवस्था के नियमों को स्पष्ट किया।

सुबह की सैर करने वालों को छूट पार्किंग शुल्क लागू होने के बैनर लगते ही मॉर्निंग वॉकर्स और स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए महापौर ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले नागरिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पार्किंग शुल्क की वसूली दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगी। निगम का मानना है कि दोपहर के बाद यहां फूड जोन और घूमने आने वालों की भीड़ बढ़ती है, जिससे ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक हो जाता है।Marine Drive Raipur : The Other Side Of Telibandha Lake

मकसद राजस्व नहीं, व्यवस्था का सुधार महापौर मीनल चौबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “नगर निगम का उद्देश्य पार्किंग शुल्क के जरिए पैसा कमाना नहीं है। हमारा लक्ष्य मरीन ड्राइव आने वाले लोगों को एक सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा देना है।” उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी मौके पर तैनात रहेंगे जो वाहनों के आने-जाने के समय का आकलन करेंगे और फूड जोन में लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करेंगे।

जनता से मांगे सुझाव निगम के इस फैसले को लेकर आम जनता में अब भी मिश्रित प्रतिक्रिया है। इसे देखते हुए महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव निगम को दे सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि किसी भी वर्ग को असुविधा न हो और मरीन ड्राइव की खूबसूरती और सुरक्षा भी बनी रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here