Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: खरोरा में VB-GRAM-G जिला सम्मेलन संपन्न, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और...

CG NEWS: खरोरा में VB-GRAM-G जिला सम्मेलन संपन्न, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर दिया जोर

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: मोहम्मद याकुब/ धरसीवां: खरोरा में आयोजित सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का दिया मंत्र। विधायक अनुज शर्मा ने कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए गांवों का सशक्त होना अनिवार्य है। यह मिशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के आर्थिक परिवर्तन का संकल्प है।

CG NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरोरा में ‘विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन – ग्रामीण’ (VB-GRAM-G) के अंतर्गत एक दिवसीय जिला सम्मेलन एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें कौशल विकास से जोड़ना है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,,इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर ग्रामीण परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। VB-GRAM-G मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा।

वहीं विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज हम यहाँ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी का मतलब है—काम पूरा होने की गारंटी। मिशन ‘ग्राम’ के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर हाथ को काम और हर घर को सम्मानजनक आजीविका देना है।रोजगार का मतलब सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता भी है। हमारी ग्रामीण माताएं और बहनें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। खरोरा और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रशिक्षण की जरूरत है।हमारे सांसद जी के अनुभव का लाभ हमारे क्षेत्र को मिल रहा है।

उनके मार्गदर्शन में हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।मैं युवाओं से कहना चाहता हूँ कि सरकार आपके कौशल विकास के लिए संसाधन दे रही है। आप योजनाओं का लाभ उठाएं और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण में भागीदार बनें।”
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा,ज़िला अध्य श्याम नारंग,सुरेंद्र पाटनी,लखनलाल धीवर,नवीन अग्रवाल,चन्द्रकांति वर्मा,सरोज चन्द्रवंशी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here