Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Raipur Crime :रायपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 37.50 लाख नकद के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime :रायपुर : 37 लाख 50 हजार रुपये नकद के साथ ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर पुलिस की क्राइम एंड साइबर यूनिट ने यह बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा संचालन और आईडी की खरीद–फरोख्त कर अवैध लाभ कमाने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime :यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस द्वारा की गई। पूरे मामले की निगरानी पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा की जा रही थी।

Raipur Crime :दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन अलग-अलग चारपहिया वाहनों को घेराबंदी कर रोका। वाहनों में कुल 6 लोग सवार थे।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन बताए। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर सामने आया कि वे ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर आईडी का वितरण कर क्रिकेट सट्टा खेला और खिलाया जा रहा था। मौके से लाखों रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वालों को अलग-अलग बैटिंग वेबसाइट्स की मास्टर आईडी कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराते थे। अन्य आरोपी इन्हीं आईडी के जरिए खुद भी सट्टा खेलते थे और ग्राहकों को आईडी देकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, दो महिंद्रा थार वाहन और एक नेक्सा एक्सएल6 कार जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 92 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जप्त की गई नकदी के संबंध में म्यूल बैंक खातों और हवाला लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिस पर अलग से वित्तीय जांच की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी सामने आई है, जिनके खिलाफ भी आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime :गौरतलब है कि आरोपी रखब देव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पूर्व में भी जुआ के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बदलते अपराध के तरीकों को देखते हुए आरोपियों की गतिविधियों और जीवनशैली पर लगातार नजर रखी जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई संभव हो सकी।

Raipur Crime :गिरफ्तार आरोपी

01. रखब देव पाहुजा पिता स्व. लालचंद पाहुजा उम्र 46 साल निवासी सेक्टर-07 मार्केट शॉप नंबर 62 सिविक सेंटर भिलाई थाना कोतवाली जिला दुर्ग।

02. पीयूष जैन पिता राजेश जैन उम्र 26 साल निवासी फ्लैट नंबर 06 एन.डी.आर. अपार्टमेंट आलोक विहार रोहिणीपुरम थाना डी.डी. नगर रायपुर।

03. जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू पिता रमेश कुमार कृपलानी उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मस्जिद के पास फ्लैट नंबर एन-211 थाना डी.डी. नगर रायपुर।

04. दीपक अग्रवाल पिता गोविन्द प्रसाद अग्रवाल उम्र 40 साल पता आसमा सिटी होम्स सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।

05. कमल राघवानी पिता स्व. श्याम लाल राघवानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर 21 बंगलो कॉलोनी फ्लैट नंबर डी-13 थाना खम्हारडीह रायपुर।

06. सचिन जैन पिता अशोक जैन उम्र 49 साल निवासी मकान नंबर 135 हनुमान मंदिर रोड गुढ़ियारी रायपुर।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Cg-News-Bilaspur-anwar-dhebar-highcourt-order:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले के आरोपी अनवर...

Related Articles

Popular Categories