CG NEWS: हमाली भुगतान और आदिवासी अध्यक्ष नियुक्ति की मांग, 5 दिन में समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी

0
131
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बैकुंठपुर। कोया पुनेम गोंडवाना महासभा जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) ने किसानों के हमाली भुगतान और सहकारी समितियों में आदिवासी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपा है। महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह टेकाम के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में शासन-प्रशासन पर वादों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।

CG NEWS: ज्ञापन में बताया गया है कि अपर कलेक्टर कोरिया एवं तहसीलदार बैकुंठपुर द्वारा सभी किसानों को हमाली का पैसा दिलाने और समितियों में हमाली दर का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज दिनांक तक न तो बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसानों को हमाली का भुगतान किया गया है। इससे जिले के किसान लगातार परेशान हैं और उनमें भारी असंतोष व्याप्त है।

CG NEWS: इसके साथ ही महासभा ने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के उस आदेश का भी हवाला दिया है, जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में आदिवासी वर्ग के अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक आदिवासी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की गई, जो सीधे-सीधे आदेश की अवहेलना है। कोया पुनेम गोंडवाना महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान और आदिवासी समाज सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here