HomeMadhya PradeshSingrauli Police Line Theft : पुलिस लाइन पचौर में ही चोरों की...

Singrauli Police Line Theft : पुलिस लाइन पचौर में ही चोरों की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’; किराना दुकान से नकदी समेत 50 हजार का सामान साफ, पुलिस पर उठे सवाल

Date:

Related stories

Singrauli Police Line Theft : सिंगरौली (बैढ़न)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण पाने के पुलिसिया दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार चोरों ने किसी सुनसान इलाके को नहीं, बल्कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील ‘पुलिस लाइन पचौर’ को अपना निशाना बनाया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के ठीक सामने स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम पीड़ित दुकानदार मदन कुमार शुक्ला ने बताया कि वे गुरुवार रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसी ने दुकान का दरवाजा खुला देखा, तब घटना की जानकारी मिली। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 5 हजार रुपये नकद और लगभग 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य का कीमती किराना सामान पार कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।

पुलिस लाइन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का ‘अड्डा’ स्थानीय निवासियों ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस पुलिस लाइन क्षेत्र में पुलिस का 24 घंटे मूवमेंट होना चाहिए, वहाँ घर-घर अवैध शराब का निर्माण और रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से रेत (बालू) का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस का ध्यान केवल दिखावटी ‘पैदल मार्च’ और ‘मॉक ड्रिल’ तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर अपराधी बेलगाम हैं।

सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए आत्मचिंतन का विषय है। यदि पुलिस लाइन जैसे क्षेत्र में ही चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो शहर के बाहरी और ग्रामीण इलाकों में आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? फिलहाल कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने जनता के बीच पुलिस के इकबाल पर गहरी चोट की है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here