HomeMadhya PradeshGwalior Viral News : पति से विवाद के बाद बीच सड़क पर,...

Gwalior Viral News : पति से विवाद के बाद बीच सड़क पर, पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा…वीडियो वायरल…

Date:

Related stories

ग्वालियर। Gwalior Viral News : शहर के बीचोंबीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला पति से कहासुनी के बाद सड़क पर ही बैठ गई और हंगामा शुरू कर दिया। ये पूरा घटनाक्रम पड़ाव थाना क्षेत्र के आकाशवाणी चौराहे का है, जहां मंगलवार को पति-पत्नी के विवाद ने सार्वजनिक ड्रामे का रूप ले लिया।

Gwalior Viral News : चश्मदीदों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। देखते ही देखते महिला सड़क पर बैठ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसका यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और राह चलते लोग रुककर तमाशा देखने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने महिला को समझाइश दी और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद मान रही है और फिलहाल दोनों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जहां निजी झगड़े सार्वजनिक स्थल पर हंगामे का रूप ले लेते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here