Bhansi Murder Arrest : अंधविश्वास का खूनी खेल: भांसी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, जादू-टोना के शक में की थी वारदात

VIKASH KHALKHO

Bhansi Murder Arrest : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत थाना भांसी के ग्राम मांझीपारा मसेनार में अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध ने अपने ही परिचित की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता दिखाई और फरार आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला? पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 27 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:00 बजे की है। ग्राम मांझीपारा मसेनार निवासी मुरहा अतरा का गांव के ही भीमा अतरा (66 वर्ष) के साथ जादू-टोना (वड्डे) की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी भीमा अतरा तैश में आ गया और उसने पास की बाड़ी से लकड़ी का एक भारी ‘खोटला’ उठाकर मुरहा के सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मुरहा अतरा की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=n7Uw0ZvloV0

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रार्थी अनिल अतरा की रिपोर्ट पर भांसी पुलिस ने अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एएसपी आर.के. बर्मन व एसडीओपी कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन ने एक विशेष टीम गठित की।

गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस टीम ने मसेनार क्षेत्र में सघन दबिश दी और आज 29 जनवरी 2026 को दोपहर 1:50 बजे आरोपी भीमा अतरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए आला-ए-कत्ल (लकड़ी का खोटला) को भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे बचेली न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *