HomeChhattisgarhCG NEWS : घरघोड़ा नवपदस्थ थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने ग्राम...

CG NEWS : घरघोड़ा नवपदस्थ थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने ग्राम कोटवारों के साथ की बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया प्रशस्ति पत्र

Date:

Related stories

CG NEWS : घरघोड़ा : घरघोड़ा थाने में नवपदस्थ थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने आज क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा कोटवारों की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाना था।

CG NEWS : बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्री साहू ने ग्राम कोटवारों को क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोटवारों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि वे गांव के प्रहरी होते हैं और उनकी सतर्कता से पुलिस को समय रहते कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।

CG NEWS : इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि जिन कोटवारों ने आपराधिक घटनाओं की समय पर जानकारी दी या सामाजिक समरसता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें आगे भी पुरस्कृत किया जाएगा।

CG NEWS : बैठक में कोटवारों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव थाना प्रभारी के समक्ष रखे, जिनका समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया। श्री साहू ने सभी कोटवारों से आपसी तालमेल बनाए रखने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

CG NEWS : थाना प्रभारी ने अंत में कहा कि पुलिस और ग्राम स्तरीय सुरक्षाबल के बीच समन्वय से ही किसी भी क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सभी कोटवारों को उनके सेवा भाव और समर्पण के लिए धन्यवाद भी दिया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here