Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG Naxal Encounter: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो बड़े माओवादी ढेर, 30 किलो...

CG Naxal Encounter: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो बड़े माओवादी ढेर, 30 किलो के दो IED बम बरामद

CG Naxal Encounter
CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो बड़े कैडर के नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, जवानों की सतर्कता से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश भी नाकाम हो गई, जब इलाके से भारी मात्रा में आईईडी बरामद किए गए।

CG Naxal Encounter: सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। बीजापुर के दक्षिणी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक एसीएम रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया। मौके से हथियार, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इलाके में फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है।

CG Naxal Encounter: इसी दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम ने लंकापल्ली क्षेत्र में सड़क पर लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए। प्रत्येक बम का वजन करीब 20 से 30 किलोग्राम बताया जा रहा है। नक्सलियों ने इन्हें कमांड स्विच सिस्टम से जोड़ रखा था, ताकि सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा सके।

CG Naxal Encounter: बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इलाके में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज कर दिया गया है और लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here