Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 25...

CG NEWS : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS बने ऑब्जर्वर

CG NEWS : रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ कैडर के 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

CG NEWS : जिन 25 आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजू कुमार झा, तारण प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी के नाम शामिल हैं।

CG NEWS : वहीं पांच आईपीएस अधिकारियों को भी चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा शामिल हैं।

इन अधिकारियों को संबंधित राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे और चुनावी आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here