Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कांग्रेस के पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद मिश्रा के बेटे ऋषभ मिश्रा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Jabalpur News : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ऋषभ मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि वह महिला को गोवा के एक रिसॉर्ट में ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाए गए। बाद में जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
Jabalpur News : महिला की शिकायत पर कार्रवाई
Jabalpur News : पीड़िता की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Jabalpur News : पुलिस का बयान
Jabalpur News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि—“महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।













