Sunday, February 15, 2026
23.1 C
Raipur

CG NEWS : विधायक टेकाम ने केशकाल नाका चौक से विश्रामपुरी सलना तक नवीन सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव :- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी में केशकाल नाका चौक से सलना तक लगभग 33 किलोमीटर भारतमाला प्रोजेक्ट कनेक्टिंग रोड जो की 39.20 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा का आज भूमिपूजन किया पिछले कई वर्षों से केशकाल से विश्रामपुरी सड़क की जर्जर हालत के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। केशकाल से विश्रामपुरी सड़क जो कि उड़ीसा राज्य को जोड़ती है की हालत बहुत ही खराब थी विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के प्रयास के बाद राज्य सरकार ने केशकाल के नाका चौक से सलना तक भारतमाला प्रोजेक्ट की कनेक्टिंग रोड के लिए 39.20 करोड रुपए स्वीकृत कर डिवाइडर वाली सड़क बनाने की राशि स्वीकृत की।

CG NEWS : विधानसभा क्षेत्र में इस स्वीकृति के बाद लोगों में काफी खुशी देखी गई आज 27 जनवरी को लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने 39.20 करोड़ की लागत से बनने वाली केशकाल नाका चौक से सलना तक 33 किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया साथ ही विश्रामपुरी जलाशय की मुख्य नहर का शीर्ष मरम्मत एवं लाइनिंग कार्य के लिए राज्य से स्वीकृत 2 करोड़ 10 लख रुपए की लागत के कार्य का भी भूमि पूजन किया ।

 

CG NEWS : वहीं विश्रामपुरी के पेंड्रावन में सती नाल में स्टाफ डैम निर्माण जो की 2 करोड़ 58 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा का भूमि पूजन किया। पिछले दो सालों में नीलकंठ टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे कार्य जो कि पिछले कई वर्षों से मांग में रहे हैं उन्हें उन्होंने पूरा किया है। विश्रामपुरी में भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा की पिछले दो सालों में हमने जितनी राशि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत कराई है उतनी राशि पिछले 10 वर्षों में भी केशकाल विधानसभा में स्वीकृत नहीं हो पाई थी आने वाले सालों में अनेकों कार्य जो कई वर्षों से लंबित है उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार दिखावे पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करती है छत्तीसगढ़ राज्य को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे ।विधायक ने कहा कि केशकाल में नवीन सड़क का निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और एक शानदार सड़क केशकाल निवासियों एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दी जाएगी।

 

CG NEWS : वहीं केशकाल में 11 किलोमीटर लंबी बाईपास का कार्य भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा एवं छत्तीसगढ़ की एक शानदार फोरलेन बाईपास नगर वासियों एवं बस्तर की जनता को समर्पित कर दी जाएगी। बड़ेराजपुर क्षेत्र में कई वर्षों से लंबित मांग बड़े राजपूर से मुंडापारा कोपरा जो की जर्जर स्थिति पर थी, उसे भी स्वीकृत कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। आने वाले दिनों में वह भी नवीन रोड जनता को समर्पित हो जाएगी। वहीं बड़ेराजपुर के पांडे पारा से रावसवाही पहुंच मार्ग जो की वर्षों से जर्जर अवस्था में था और कई वर्षों से क्षेत्र की जनता सड़क की मांग कर रही थी उसे भी स्वीकृत कराकर काम शुरू करवा दिया गया है।

CG NEWS : इसी प्रकार आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे महत्वपूर्ण मांग जो कि वर्षों से लंबित है उसे भी पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। बिजली कट की एक बड़ी समस्या जिससे विधानसभा क्षेत्र एवं विश्रामपुरी क्षेत्र के किसान आए दिन परेशान रहते थे अब 132 के वी का नया पावर हाउस जमगांव में जल्द बनाकर तैयार होगा वहीं विश्रामपुरी में बिजली विभाग का नया उपसंभाग स्वीकृत हो गया है आने वाले दिनों में किसानों को बिजली कट की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आपने भारतीय जनता पार्टी को जो विश्वास दिया है आने वाले दिनों में हम आपकी पूरी मांग पूर्ण करेंगे एवं क्षेत्र की जनता की कोई भी मांग अधूरी नहीं रहेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव की जिला उपाध्यक्ष अनीता नेताम, मंडल महामंत्री रविंद्र पांडे, नेमी पांडेय एवं बीजेपी कार्यकर्ता विश्रामपुरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds