CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

CG Breaking News: अंबिकापुर/जगदलपुर/राजनांदगांव/जांजगीर। छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जिलों की जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अंबिकापुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और जांजगीर जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

CG Breaking News: ई-मेल से दी गई धमकी, कोर्ट परिसर खाली

CG Breaking News: जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह संबंधित जिला न्यायालयों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमाके की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।

CG Breaking News: BDS और डॉग स्क्वॉड की तैनाती

CG Breaking News: सुरक्षा के मद्देनज़र सभी कोर्ट परिसरों में बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

CG Breaking News: राजनांदगांव कोर्ट को दूसरी बार मिली धमकी

CG Breaking News: राजनांदगांव जिला न्यायालय को यह दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी इसी तरह का ई-मेल प्राप्त हुआ था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे फिर से धमकी भरा मेल आने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया।

CG Breaking News: पुलिस बोली— जल्द होगी आरोपी की पहचान

CG Breaking News: एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि

CG Breaking News: “मेल के जरिए बम की सूचना दी गई थी, जिसके बाद तत्काल BDS टीम को जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।”

CG Breaking News: साइबर सेल जांच में जुटी

धमकी भरे ई-मेल की जांच साइबर सेल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

CG Breaking News: एक ही दिन में चार जिलों को धमकी

गौरतलब है कि एक ही दिन में छत्तीसगढ़ के चार जिलों—
➡️ अंबिकापुर
➡️ जगदलपुर
➡️ राजनांदगांव
➡️ जांजगीर के जिला न्यायालयों को धमकी मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories