Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh History Book : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को भेंट की गई...

Chhattisgarh History Book : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को भेंट की गई छत्तीसगढ़ की विरासत, कलेक्टर और एसपी ने सौंपी पुस्तकें

0
188

Chhattisgarh History Book : राजनांदगांव/डोंगरगढ़। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला प्रशासन की ओर से उन्हें छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा और सौंदर्य से परिचित कराने के लिए विशेष भेंट दी गई।

कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने केंद्रीय मंत्री को ‘छत्तीसगढ़ का इतिहास’ पर आधारित एक ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट की। वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती अंकिता शर्मा ने उन्हें ‘छत्तीसगढ़ पर्यटन’ की सुंदरता और प्रमुख स्थलों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण पुस्तक प्रदान की।

केंद्रीय मंत्री ने इन उपहारों को सहर्ष स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की सराहना की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here