Monday, May 25, 2026
36.6 C
Raipur

Female Contractor Loot Case : जबलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 लाख की लूट का चंद घंटों में खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामद

Female Contractor Loot Case : जबलपुर। संस्कारधानी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एमईएस (MES) कॉलोनी के पास एक महिला ठेकेदार के साथ हुई 2 लाख रुपये की लूट के मामले को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का परिचित युवक ही निकला, जिसने लूट की रकम को ठिकाने लगाने के लिए घर के कूलर का सहारा लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की अधिकांश राशि बरामद कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रांझी बिलपुरा निवासी महिला ठेकेदार अर्चना मसीह सदर स्थित अपने एक रिश्तेदार से 2 लाख रुपये लेकर वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह कैंट क्षेत्र की एमईएस कॉलोनी के पास पहुँचीं, घात लगाकर बैठे आरोपी अभिषेक सोनी ने उनकी गाड़ी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित महिला ने तत्काल कैंट थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कैंट पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू की। संदेही के रूप में रांझी के बजरंग नगर निवासी अभिषेक सोनी का नाम सामने आया, जो महिला का पूर्व परिचित था। पुलिस ने जब अभिषेक के घर दबिश दी और कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने लूट की रकम अपने घर में रखे कूलर के भीतर छुपा दी थी।

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1 लाख 33 हजार रुपये की नकद राशि बरामद कर ली गई है। शेष राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने कबूल किया कि उसे महिला द्वारा बड़ी रकम लेकर लौटने की जानकारी पहले से थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories