Celebratory Firing Accident : इंदौर डीसीपी की चेतावनी : हर्ष फायर पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही, आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई

Celebratory Firing Accident : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हर्ष फायर पर कड़े प्रतिबंध के बावजूद एक शादी समारोह में हुई फायरिंग ने उत्सव के माहौल को दहशत में बदल दिया। घटना राऊ थाना क्षेत्र की है, जहाँ माता पूजन के दौरान एक उत्साहपूर्ण क्षण में की गई फायरिंग के कारण कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राऊ क्षेत्र में एक परिवार में शादी की रस्में चल रही थीं। कार्यक्रम के अनुसार, जब लोग माता पूजन के लिए जा रहे थे, तभी समारोह में शामिल होने आगरा-मालवा से आए भानु जाट नामक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली के छर्रे वहाँ मौजूद मेहमानों और परिजनों को जा लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही राऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने बताया कि इंदौर में किसी भी सार्वजनिक या निजी समारोह में हर्ष फायर करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। आरोपी भानु जाट के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जिस हथियार से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी था या अवैध। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हथियार की बरामदगी और उसके लाइसेंस की वैधता की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि वे खुशी के मौकों पर हथियारों का प्रदर्शन न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं में न केवल आरोपी पर आपराधिक मामला बनता है, बल्कि उसका शस्त्र लाइसेंस भी स्थायी रूप से निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। फिलहाल, पुलिस की टीमें आरोपी की संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories