HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, रायपुर में सबसे ज्यादा...

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस…क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

Date:

Related stories

रायपुर। Corona in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोविड-19 के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3 रायपुर और 1 मरीज बिलासपुर से है। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में सबसे ज्यादा 10 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा दुर्ग में 3, जबकि बिलासपुर और बस्तर में 1-1 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि अभी तक की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार मामले सामने आना चिंता का विषय बनता जा रहा है।

विशेषज्ञों ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछली लहर के बाद यह पहला मौका है जब एक बार फिर एक्टिव केस की संख्या दो अंकों में पहुंची है। राजधानी रायपुर में लगातार मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य महकमे में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here