Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur बिलासपुर: मामा का काला कारनामा! जिंदा जीजा को मृत बताकर करोड़ों की...

बिलासपुर: मामा का काला कारनामा! जिंदा जीजा को मृत बताकर करोड़ों की जमीन हड़पी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने अपने जीवित जीजा को मृत घोषित कर, अपने ही मासूम भांजे-भांजियों की करोड़ों की पुश्तैनी जमीन हड़प ली। पुलिस ने इस सनसनीखेज घोटाले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिंदा जीजा को मृत दिखाकर बेची गई जमीन

मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हालाहुली से जुड़ा है। पीड़ित मनीष शुक्ला को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में स्थित उनके बच्चों की पुश्तैनी जमीन खसरा नंबर 258 (0.1500 हेक्टेयर) बिना जानकारी के बेच दी गई है।

सरकारी दस्तावेजों में रची गई खतरनाक साजिश

जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे मनीष शुक्ला का साला अखिलेश पांडेय और उसके भाई शामिल थे। आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और सरकारी रिकॉर्ड में मनीष को मृत दिखाया और खुद को नाबालिग बच्चों का संरक्षक बताकर जमीन का सौदा कर दिया।

Read More : इंदौर में थाने के अंदर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस बनी मूकदर्शक

बच्चों के हिस्से की रकम भी आपस में बांटी

आरोपियों ने जमीन बेचने के बाद बच्चों के हिस्से में आने वाली रकम को भी आपस में बांट लिया, जिससे मासूम बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया।

IPC की गंभीर धाराओं में FIR

पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ
धारा 420, 464, 467, 468, 471 और 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश पांडेय को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घोटाले में शामिल अनुराग पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

कानून ने कसा शिकंजा

पुलिस का कहना है कि यह मामला न केवल धोखाधड़ी, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और बच्चों के अधिकारों के हनन से जुड़ा है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here