Tuesday, August 18, 2026
Home National पटना: NEET छात्रा से हुई थी दरिंदगी! अंडरगार्मेंट से मिले स्पर्म के...

पटना: NEET छात्रा से हुई थी दरिंदगी! अंडरगार्मेंट से मिले स्पर्म के अंश, दो अफसर सस्पेंड

पटना : बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की शुरुआती रिपोर्ट ने इस केस को पूरी तरह नई दिशा दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के अंडरगार्मेंट से मानव स्पर्म के अंश पाए गए हैं, जिसके बाद जांच एजेंसियां इस मामले को संभावित यौन उत्पीड़न के एंगल से भी देख रही हैं।

एफएसएल रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा

पटना पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी को मृतका के परिजनों ने छात्रा के कुछ कपड़े जांच एजेंसियों को सौंपे थे। इन कपड़ों को एफएसएल भेजा गया, जहां जांच के दौरान अंडरगार्मेंट में स्पर्म अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। अब एफएसएल डीएनए प्रोफाइल तैयार कर रहा है, जिसे विशेष जांच दल (SIT) द्वारा चिन्हित संदिग्धों के डीएनए सैंपल से मिलाया जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Read More : IG Amaresh Mishra Raipur : रायपुर ग्रामीण पुलिस का नया ब्लूप्रिंट: चाकूबाजी और नशे के सौदागरों पर आईजी ने दिए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के आदेश

लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में भी सख्त कार्रवाई की गई है। सूचना संकलन में लापरवाही और समय पर प्रभावी कदम न उठाने के आरोप में कदमकुआं के अपर थानाध्यक्ष हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में पाया गया कि शुरुआती स्तर पर जरूरी जानकारियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे जांच प्रभावित हुई।

9 जनवरी को हॉस्टल में मिली थी छात्रा की लाश

गौरतलब है कि 9 जनवरी को चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। मृतका मूल रूप से जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद परिजनों और छात्रों में आक्रोश फैल गया, वहीं राज्य की राजनीति भी गरमा गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जताई गई थी दरिंदगी की आशंका

पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के समय यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एम्स पटना से मेडिकल रिव्यू मांगा गया। हालांकि दस्तावेजों की देरी के चलते रिपोर्ट में विलंब हुआ। अब एफएसएल की ताजा रिपोर्ट के बाद जांच और तेज होने की संभावना है।

SIT से जल्द खुलासे की उम्मीद

राज्य के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही इस मामले में एसआईटी गठन का ऐलान किया था। अब डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि छात्रा की मौत से जुड़ा सच जल्द सामने आएगा और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here