Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh आज सड़क हादसों का कहर : बलरामपुर और लखनपुर में दो युवकों...

आज सड़क हादसों का कहर : बलरामपुर और लखनपुर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलरामपुर/लखनपुर। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह बलरामपुर और लखनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहली घटना बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की है, जहां अजगरा नाला के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सिंगिटाना के पास हुई। यहां एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की सड़कों पर बेकाबू रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त यातायात नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here