Singrauli News : स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली दरों और कटौती के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन..

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मध्य प्रदेश में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 23 जनवरी 2026 को राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान दिया गया।

Singrauli News : इस अवसर पर भाकपा नेता संजय नामदेव ने कहा कि प्रदेश की जनता स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता, महंगी बिजली और लगातार हो रही कटौती से बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर इसे पूरी तरह ऐच्छिक किया जाए, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए तथा पूरे प्रदेश में एक समान दरें लागू की जाएं।

Singrauli News : पार्टी ने किसानों को सिंचाई एवं कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की बिजली कटौती न करने तथा अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को पुनः स्थापित कर बिजली आपूर्ति को निजीकरण से मुक्त करने की भी मांग रखी गई।

Singrauli News : ज्ञापन में धार्मिक आयोजनों में हो रही बिजली की अवैध आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई करने और अवैध कनेक्शन तत्काल बंद करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत छतौली अंतर्गत बुड़हरिया टोला यादव बस्ती में पिछले कई वर्षों से केवल 8 घंटे बिजली आपूर्ति होने का मुद्दा उठाते हुए इसे बढ़ाकर 24 घंटे किए जाने की मांग की गई। भाकपा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories