Indore News : इंदौर : इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कीमती प्लॉट दिलाने का झांसा देकर फरियादिया से करीब साढ़े आठ लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Indore News : दरअसल लसुडिया थाना पुलिस के अनुसार फरियादिया वर्षा नायर पति रोहित नायर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गोल्डी राठौर ने स्कीम नंबर 78 में 64 लाख रुपये कीमत का प्लॉट दिलाने का लालच दिया था। आरोपी ने विश्वास में लेकर फरियादिया से कुल 8 लाख 46 हजार रुपये ऑनलाइन और नगद माध्यम से प्राप्त किए।
Indore News : काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे वापस किए गए, तब फरियादिया को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोल्डी राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की धोखाधड़ी और किन लोगों के साथ की है।













