ujjain News : तराना में फिर भड़की हिंसा: घरों पर पथराव, बस फूंकी, इलाके में भारी पुलिस तैनाती

Sanjay Sahu
ujjain News

ujjain News : उज्जैन : उज्जैन के तराना में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को उग्र हो गया। उपद्रवियों ने कई घरों पर पथराव किया और एक बस को आग के हवाले कर दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया है।

ujjain News : जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तराना में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें सोहेल ठाकुर नामक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। कुछ अज्ञात तत्वों ने मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव किया, जिससे कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालात और बिगड़ते हुए उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ujjain News : उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोहेल ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है, जिनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। सोहेल ठाकुर फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में है, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ujjain News : प्रशासन ने तराना में शांति बहाल करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। कस्बे में 300 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही संदिग्धों की पहचान के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *