Wednesday, May 6, 2026
26 C
Raipur

Oscar 2026 Nominations : ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन: ‘होमबाउंड’ की चुनौती खत्म, गीता गंधभीर को मिले दो नामांकन

Oscar 2026 Nominations : लॉस एंजिल्स/नई दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ‘ऑस्कर 2026’ के नामांकन की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। भारतीय फिल्म प्रेमियों की नजरें नीरज घेवान निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ पर टिकी थीं, लेकिन यह फिल्म ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के टॉप-5 में जगह बनाने में असफल रही। ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की टॉप-15 फिल्मों में शामिल होने के बावजूद, अंतिम मुकाबले में ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’ और फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ जैसी फिल्मों ने बाजी मार ली।

भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर का जलवा: भले ही ‘होमबाउंड’ बाहर हो गई हो, लेकिन भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंधभीर ने इतिहास रच दिया है। उन्हें दो अलग-अलग श्रेणियों में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। उनकी फिल्म “द डेविल इज बिजी” को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट और “द परफेक्ट नेबर” को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नामांकित किया गया है। एमी और पीबॉडी अवॉर्ड जीत चुकीं गीता पिछले दो दशकों से सामाजिक विषयों पर डॉक्यूमेंट्री बना रही हैं।

लियोनार्डो डिकैप्रियो और टिमोथी चालमेट के बीच मुकाबला: हॉलीवुड की बात करें तो लियोनार्डो डिकैप्रियो को छठी बार ‘बेस्ट एक्टर’ के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनके साथ ही युवा सनसनी टिमोथी चालमेट और ईथन हॉक भी इस रेस में शामिल हैं। फिल्मों की श्रेणी में पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और रयान कूगलर की ‘सिनर्स’ ने कई श्रेणियों में नामांकन पाकर अपनी धाक जमाई है। क्लो झाओ की ‘हैमलेट’ को भी इस साल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

क्या थी ‘होमबाउंड’ की कहानी? ईशान खट्टर और विशाल जेठवा अभिनीत यह फिल्म दो दोस्तों शोएब और चंदन की कहानी थी, जो पुलिस फोर्स में भर्ती होने का सपना देखते हैं। पत्रकार बशारत पीर के लेख से प्रेरित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। कान्स और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही बटोरने वाली यह फिल्म अगर नॉमिनेट हो जाती, तो ‘लगान’ (2001) के बाद इस कैटेगरी में जगह बनाने वाली पहली भारतीय फिल्म होती। अब दुनिया भर की नजरें 15 मार्च को होने वाली ऑस्कर सेरेमनी पर हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में शराब सप्लाई संकट! प्लास्टिक बोतल विवाद से 500 करोड़ का नुकसान

Chhattisgarh liquor supply crisis : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग द्वारा...

Related Articles

Popular Categories