RAIPUR CITY NEWS : पंडरी कपड़ा मार्केट में दुकानें सील होने पर व्यापारियों का हंगामा, सभी गेट किए बंद – बोले बिना समाधान नहीं होगा कारोबार शुरू

0
148
RAIPUR CITY NEWS
RAIPUR CITY NEWS

RAIPUR CITY NEWS :रायपुर : पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाया। दुकानों को सील किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार के सभी प्रवेश द्वारों पर ताले लगा दिए और ऐलान किया कि जब तक उचित समाधान नहीं मिलेगा, गेट नहीं खोले जाएंगे।

RAIPUR CITY NEWS :दरअसल, नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर बनी उन दुकानों को सील किया है जिनके मुख्य द्वार बाहर की ओर खुले हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा करना नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि इससे फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण होता है। नियमानुसार, दुकानों के गेट अंदर की ओर होने चाहिए।

RAIPUR CITY NEWS :इस कार्रवाई से नाराज़ व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वहीं व्यवसाय कर रहे हैं और अब अचानक की गई इस कार्रवाई से उनका व्यापार ठप हो गया है।

RAIPUR CITY NEWS :फिलहाल, व्यापारियों की स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा से बातचीत जारी है। मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। व्यापारियों ने साफ कहा है कि जब तक कोई ठोस समाधान और आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक बाजार नहीं खोला जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here