Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी पुलिस कार्रवाई, 24 ठिकानों पर...

CG NEWS: अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी पुलिस कार्रवाई, 24 ठिकानों पर छापेमारी, करीब 4.90 करोड़ का सामान जब्त

CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को शहर और आसपास के इलाकों में एक साथ 24 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेजा गया है।

CG NEWS: यह अभियान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में चलाया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने लाखा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो 10 चक्का ट्रक, दो माजदा और एक बोलेरो वाहन में लोड अवैध कबाड़ जब्त किया। वहीं ग्राम चिराईपानी रोड स्थित सिकंदर कबाड़ के गोदाम से करीब 46 टन कबाड़ बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब्त कबाड़ में वाहन पार्ट्स, लोहे के पाइप, सरिया, एंगल, खाली सिलेंडर और हाइड्रोलिक मशीनें शामिल हैं।

CG NEWS: पूंजीपथरा पुलिस टीम ने छह अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यहां से लगभग 67 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं पुसौर क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुई कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़ा गया और एक टाटा 710 वाहन के साथ 4 टन से अधिक कबाड़ जब्त किया गया।

CG NEWS: इसके अलावा चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, कोतरारोड़, खरसिया, धरमजयगढ़ और तमनार क्षेत्रों में भी छापेमारी की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 14 वाहनों के साथ करीब 120 टन 331 किलो अवैध कबाड़ जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।

CG NEWS: अवैध कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

CG NEWS: इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि संपत्ति से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here