Jabalpur News : जबलपुर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मालवीय चौक मढ़ाताल यातायात पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाने से चंद दूरी पर एक कार चोरी की घटना सामने आई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Jabalpur News : जानकारी के अनुसार चोर ने मढ़ाताल इलाके से मंगल नामक युवक की गाड़ी चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है।
Jabalpur News : पीड़ित युवक मंगल ने मामले की शिकायत ओमती थाने में दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में ओमती थाना प्रभारी आर.एस. बघेल ने बताया कि गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।









