Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में 31 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा भैरव मंदिर...

rewa news : रीवा में 31 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा भैरव मंदिर का किया जाय गा लोकार्पण गुड़ विधायक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : गुढ विधानसभा क्षेत्र से विधायक नागेंद्र सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने गुढ क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर भैरवलोक के अभिषेक और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

विधायक नागेंद्र सिंह ने बताया कि गुढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैमोर पर्वत श्रृंखला में स्थित प्राचीन शिवधाम भैरवलोक का भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी 31 जनवरी 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर का अभिषेक एवं लोकार्पण किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे और अपने कर-कमलों से मंदिर का विधिवत लोकार्पण करेंगे। विधायक ने बताया कि यह मंदिर लगभग हजारों वर्ष प्राचीन शिव आराधना स्थल है, जो आस्था, साधना और तपस्या का प्रमुख केंद्र रहा है।

विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि भैरवलोक धाम को मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित धरोहर का दर्जा प्राप्त है। मंदिर के लोकार्पण से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी

rewa news : नागेंद्र सिंह गुढ विधायक ने बताया कि भैरवलोक धाम हमारे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। मुख्यमंत्री जी के आगमन से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र को पर्यटन के रूप में नई पहचान मिलेगी।”

rewa news : प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने रीवा जिले एवं गुढ क्षेत्र की जनता, श्रद्धालुओं और शिव भक्तों से 31 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here