CG NEWS : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार पतासाजी कर उन्हें धारकों को लौटाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बसंतपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 12 नग गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोजकर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
CG NEWS : दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा सभी बरामद मोबाइल संबंधित प्रार्थियों को थाना परिसर में सुपुर्द किए गए। अपने-अपने मोबाइल वापस पाकर प्रार्थियों ने जिला पुलिस एवं बसंतपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
CG NEWS : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाइल मिलता है, तो उसका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा कराएं। आगे भी गुम मोबाइल की पतासाजी का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
CG NEWS : यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में, निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक भुनेश्वर जायसी की विशेष भूमिका रही।











