MakeMyTrip : गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ के चलते वेटिंग टिकट की समस्या आम हो जाती है, लेकिन अब यात्रियों को इससे राहत मिलने वाली है। MakeMyTrip ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे यात्रियों को वेटिंग टिकट खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
MakeMyTrip के नए फीचर से अब यूज़र IRCTC की तरह ही अपनी मनचाही ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट की ही जानकारी देख पाएंगे। ये सुविधा मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है। यूज़र्स जब किसी ट्रेन या तारीख पर सर्च करेंगे, तो केवल उन्हीं ट्रेनों की सूची दिखाई देगी जिनमें कंफर्म टिकट उपलब्ध है। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों को टिकट बुकिंग में भी राहत मिलेगी।
कंपनी का दावा है कि इस सुविधा से यूज़र बिना बार-बार वेटिंग में जाने की चिंता किए, सीधे यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह नया फीचर खासकर छुट्टियों, त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में काफी फायदेमंद होगा, जब कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।
यह फीचर कैसे करेगा काम?
-
MakeMyTrip ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें
-
ट्रेन या रूट और तारीख चुनें
-
केवल कंफर्म सीट वाली ट्रेनों की जानकारी मिलेगी
-
आप तुरंत वहीं से टिकट बुक कर सकेंगे
यात्रियों के लिए यह एक बेहद राहत भरी पहल मानी जा रही है, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव और आसान हो जाएगा अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो MakeMyTrip का यह नया फीचर जरूर आज़माएं।













