Sunday, September 27, 2026
Home Entertainment OTT पर एंटरटेनमेंट का हाई डोज़! इस हफ्ते रिलीज होंगी रोमांस से...

OTT पर एंटरटेनमेंट का हाई डोज़! इस हफ्ते रिलीज होंगी रोमांस से लेकर स्पेस ड्रामा तक की ये धांसू फिल्मी और सीरीज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  फातिमा सना शेख और विजय वर्मा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में 28 नवंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी। इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह कहानी रिश्तों, प्रेम और भावनाओं की जटिलताओं को बखूबी पेश करती है।

नेटफ्लिक्स पर ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज़

रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 23 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष की जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। फिल्म में प्यार, त्याग और भावनात्मक संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। प्रकाश राज, प्रियांशु पैन्युली और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार इसे और दमदार बनाते हैं।

Read More : भोपाल: मामूली झगडे पर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद ही परिवार को जानकारी

एक्शन और थ्रिल: ‘मार्क’ जियो हॉटस्टार पर

कन्नड़ फिल्म ‘मार्क’ 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। किच्चा सुदीप स्टारर यह फिल्म एक्शन, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश करती है। शाइन टॉम चाको और नवीन चंद्र की उपस्थिति फिल्म की मजबूती बढ़ाती है।

स्पेस ड्रामा: ‘स्पेस जेन: चन्द्रयान’

विज्ञान और अंतरिक्ष के शौकीनों के लिए ‘स्पेस जेन: चन्द्रयान’ OTT पर रिलीज़ होने जा रही है। अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित यह स्पेस ड्रामा 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। सीरीज भारत के अंतरिक्ष अभियानों और वैज्ञानिकों की चुनौतियों को दर्शाती है।

क्राइम ड्रामा: ‘सिराई’ जी5 पर

तमिल कोर्टरूम ड्रामा ‘सिराई’ 23 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। विक्रम प्रभु स्टारर यह फिल्म न्याय, अपराध और सस्पेंस से भरपूर कहानी पेश करती है।इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया और रोचक उपलब्ध होगा, जो घर बैठे सिनेमाई अनुभव का मजा ले सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here