M.P के युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस विभाग में 1000 से ज्यादा पद खाली, जल्द नियुक्ति

Rahul Goshwami
MP Police Recruitment

भोपाल : पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों में से अब भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने जॉइनिंग नहीं की है। इसके चलते प्रदेश में पुलिस विभाग के 1000 से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने अब दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

एक हजार से ज्यादा पदों पर नहीं हो सकी जॉइनिंग

सूत्रों के अनुसार, भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित होने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की। मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन, निजी कारणों या अन्य भर्तियों में चयन के चलते बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। इससे विभागीय कामकाज और फील्ड ड्यूटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

Read More : भोपाल में शहीद भगत सिंह की ऐतिहासिक प्रतिमा टूटी, मेट्रो कंपनी की क्रेन से हुआ हादसा, Video वायरल

रिक्त पद भरने के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची

PHQ का मानना है कि पुलिस बल में मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर करना जरूरी है। इसी वजह से रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के जरिए भरने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी होते ही योग्य अभ्यर्थियों को जॉइनिंग का मौका मिलेगा और खाली पदों पर तैनाती की जाएगी।

पहली प्रतीक्षा सूची पहले ही हो चुकी है जारी

इससे पहले PHQ ने भर्ती परीक्षा 2023 के तहत 327 अभ्यर्थियों की पहली प्रतीक्षा सूची जारी की थी। इनमें से कई उम्मीदवारों ने जॉइनिंग भी कर ली है। हालांकि, इसके बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली रहने के कारण दूसरी सूची की आवश्यकता महसूस की गई।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

दूसरी प्रतीक्षा सूची का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चयन की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को अब पुलिस विभाग में भर्ती होने का अवसर मिल सकता है। PHQ स्तर पर सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *