Morena News : जनसूचना के बदले मांगी थी रिश्वत, पंचायत बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार…

0
176

मुरैना। Morena News : जिले के जनपद पंचायत पोरसा में पदस्थ बाबू रामबली रावत को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी देने के बदले में फरियादी रामगोविन्द त्यागी से 5 हजार रुपए की मांग की थी।

Morena News : फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए बाबू को पोरसा थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं जनपद पंचायत में बाबू की इस हरकत से विभागीय चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here