Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Excise Department Raipur : सावधान! शराब की बोतलों पर ज्यादा दाम वसूला...

Excise Department Raipur : सावधान! शराब की बोतलों पर ज्यादा दाम वसूला तो खैर नहीं, रायपुर आबकारी विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई

0
112

Excise Department Raipur : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार और सरकारी दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग (तय दाम से अधिक वसूली) के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने तिल्दा-खरोरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए न केवल अवैध शराब जब्त की, बल्कि एक भ्रष्ट कर्मचारी को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विभागीय जानकारी के अनुसार, तिल्दा-खरोरा क्षेत्र की शासकीय मदिरा दुकान टंडवा में लगातार ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। आबकारी टीम ने जब वहां औचक जांच की, तो विक्रेता करण रात्रे को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया और उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया।

इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा भी बरामद किया है। पुरानी बस्ती तिल्दा के गांधी वार्ड में नंदकुमार धृतलहरे के घर से 42 नग देशी मदिरा मसाला जब्त की गई। वहीं, ग्राम बुड़ेनी (खरोरा) निवासी प्रकाश पारधी के घर से 44 नग पाव देशी मदिरा बरामद हुई। दोनों मामलों में कुल 15.48 बल्क लीटर शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा और सिल्विया सुमन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने अवैध विक्रेताओं और ओवररेटिंग करने वालों में हड़कंप मचा दिया है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही है या अवैध बिक्री हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। अधिकारियों का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक जांच और सख्त कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here