Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की...

CG ACCIDENT : तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू कर 4 युवकों का बचाया गया, क्रिकेट खेलकर लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालीपुर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर चार अन्य युवकों की जान बचा ली।

CG ACCIDENT : जानकारी के मुताबिक यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कार्पियों सीधे तालाब में जा गिरी। स्कार्पियो के पानी में डूबते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी।

CG ACCIDENT : स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का कांच तोड़ा और वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

CG ACCIDENT : हालांकि इस हादसे में स्कार्पियों सवार तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। तालाब के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

CG ACCIDENT : पुलिस ने तीनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश्वर नाग ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here