Monday, June 22, 2026
34.8 C
Raipur

IND vs NZ : निर्णायक वनडे आज इंदौर में, सीरीज जीतने उतरेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीमें

इंदौर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और आज जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, ट्रॉफी उसी के नाम हो जाएगी। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।

राजकोट में हार के बाद वापसी की तलाश में टीम इंडिया

राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन की पारी खेली, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया था। संकट के समय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Read More : M.P Crime : भोपाल में फिर गौकशी, नारियलखेड़ा में कचरे में फेंका गया गोवंश का कटा शव

न्यूजीलैंड की दमदार गेंदबाजी

कीवी गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

डेरिल मिचेल और विल यंग की ऐतिहासिक साझेदारी

285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन मिडिल ऑर्डर में विल यंग और डेरिल मिचेल ने भारत को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यंग ने 87 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को यादगार जीत दिलाई।

सीरीज फाइनल में रोमांच चरम पर

इंदौर का होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीत पर टिकी होंगी।

कहां देखें लाइव मैच

यह मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जहां क्रिकेट प्रेमी हर गेंद का आनंद उठा सकेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories