Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal CM मोहन का आज विदिशा दौरा, 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का...

CM मोहन का आज विदिशा दौरा, 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, करेंगे यूनियन कार्बाइड प्रांगण का निरीक्षण

CM Mohan Yadav

भोपाल:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे भोपाल के आरिफ नगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद लगभग 11:50 बजे मुख्यमंत्री विदिशा के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और रोड शो भी करेंगे।

4400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण

विदिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 4400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। स्थानीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Read More : CM मोहन का आज विदिशा दौरा, 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, करेंगे यूनियन कार्बाइड प्रांगण का निरीक्षण

परियोजनाओं से मध्यभारत और बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी मजबूत

कुल 181 किलोमीटर लंबी ये सड़क परियोजनाएं भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा सहित प्रमुख औद्योगिक, कृषि और पर्यटन मार्गों पर यातायात को सुगम बनाएंगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

डावोस 2026 में भाग लेंगे सीएम, निवेश के लिए आमंत्रण

सीएम डॉ. मोहन यादव 20 जनवरी से वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फोरम, दावोस 2026 में भाग लेंगे। वे वैश्विक उद्योग जगत से संवाद कर मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह आयोजन 22 जनवरी तक चलेगा।

यूनियन कार्बाइड प्रांगण का निरीक्षण

सीएम यादव आज यूनियन कार्बाइड प्रांगण का भी निरीक्षण करेंगे। वे सुबह 11 बजे परिसर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यहां ज़हरीले कचरे का निस्तारण पहले ही सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस स्थल पर 1984 में हुई दुर्घटना मानव इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में शामिल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here