CG News: पटवारी- RI को मारने दौड़ाया, SDM को भी घेरा, SECL माइंस के मुआवजे को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sanjay Sahu
CG News

CG News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदन नगर में कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। SECL द्वारा प्रस्तावित कोल माइंस के लिए लगभग 5000 एकड़ निजी और शासकीय जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अभी तक न मुआवजा मिला है और न ही नौकरी का कोई आश्वासन पूरा हुआ है।

CG News: SECL और राजस्व विभाग के अधिकारी जब गांव में निजी जमीनों का सीमांकन करने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पहले से तैयार ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा और रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी जमीन का सीमांकन नहीं करने देंगे।

CG News: इस विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पटवारी और राजस्व निरीक्षक को दौड़ा लिया। इसके साथ ही वहां मौजूद SDM और तहसीलदार को भी ग्रामीणों ने चारों ओर से घेर लिया।

CG News: स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पहले से ही करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा थामना मुश्किल हो गया। मौके पर तनाव बना रहा और प्रशासन को हालात संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

CG News: ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीनें बिना उचित मुआवजा और पुनर्वास के छीनी जा रही हैं। वे तब तक किसी भी सरकारी कार्य को अनुमति नहीं देंगे, जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *