Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

भोपाल में दो दिवसीय IPS सर्विस मीट शुरु, बोले CM मोहन- संगठित अपराध के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय IPS सर्विस मीट की शुरुआत हो गई है। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस मीट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, वरिष्ठ IPS अधिकारी और उनके परिजन भी शामिल हुए।

साइबर अपराध, ड्रग्स और ट्रैफिक सुरक्षा पर मंथन

IPS सर्विस मीट में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से साइबर अपराध, नारकोटिक्स, ड्रग्स नियंत्रण और रोड सेफ्टी जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिनमें IPS अधिकारियों के परिवारजन भी भाग लेंगे।

Read More : जबलपुर : इथेनॉल फैक्ट्री पर छापा या औपचारिकता? 28 ट्रक धान मिलने के बाद भी प्रशासन लौटा खाली हाथ

DGP की मांग: पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड जरूरी

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए DGP कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री से पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। साथ ही उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए मैनपावर बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

नक्सलवाद खत्म, अब ड्रग्स पर अगला वार

DGP ने बताया कि प्रदेश में नक्सल समस्या अब समाप्त हो चुकी है और अब 1 अप्रैल 2026 से अगले तीन वर्षों तक ड्रग्स और नारकोटिक्स के खिलाफ मिशन चलाया जाएगा। हाल ही में रतलाम में 9 किलो एमडीएम ड्रग्स की जब्ती इसका उदाहरण है।

CM मोहन यादव का बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने नक्सलवाद खत्म करने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि 2026 को प्रेरणा का वर्ष बनाया जाएगा।
CM ने DSP और अतिरिक्त SP के प्रमोशन, 7,500 से 10,000 नई भर्तियों और इन्वेस्टिगेशन अलाउंस बढ़ाने के संकेत भी दिए।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा— “मध्य प्रदेश में संगठित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories