Raipur Crime : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार मोटरसाइकिल चोरी, भिण्डी सहित तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

0
138
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। शहर में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर शहजाद अली उर्फ भिण्डी सहित उत्तर प्रदेश के तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार शहजाद उर्फ भिण्डी पहले भी वाहन चोरी और लूट के कई मामलों में जेल जा चुका है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मौदहापारा, सिविल लाइन, धरसींवा और कबीर नगर थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। बरामद सभी वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. शहजाद अली उर्फ भिण्डी पिता मुस्ताक अली उम्र 30 साल निवासी ग्राम कम्हरिया सरकारी अस्पताल के पास थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।

02. बाबू खान पिता साबिर खान उम्र 41 साल निवासी मौदहा कस्बा हैदेरिया मोहल्ला कसाई मस्जिद के पीछे थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।

03. अली खान पिता बाबू खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा कस्बा हैदेरिया मोहल्ला कसाई मस्जिद के पीछे थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। हाल पता – रावणभाठा खेल मैदान मोहित किराना दुकान पास किराये का मकान थाना खमतराई रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here