Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh NHM Employees Union : नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव के...

NHM Employees Union : नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव के अंक देने की मांग, कोविड काल की सेवाओं का हवाला

NHM Employees Union
NHM Employees Union

NHM Employees Union : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने नियमित भर्तियों में अनुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि कोविड काल में मात्र छह माह कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित भर्ती में अनुभव का अंक दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों को दरकिनार किया जा रहा है, जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।

NHM Employees Union : एनएचएम के अंतर्गत वर्षों से संविदा आधार पर कार्यरत स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, चिकित्सक सहित अन्य पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पूर्व की भर्तियों में उनके अनुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाते रहे हैं तथा उसी आधार पर वरीयता क्रम में चयन भी किया गया है।

 

NHM Employees Union : संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी एवं प्रवक्ता पुरन दास ने सयुंक्त बयान जारी कर बताया कि जब कोविड काल में केवल छह माह कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जा सकता है, तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्षों से निरंतर एवं निष्ठापूर्वक सेवा दे रहे एवं करोना कॉल में भी सेवाएं दिए संविदा कर्मचारियों को अनुभव का अंक न दिया जाना घोर अन्याय है।

NHM Employees Union : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने शासन से मांग की है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया में एनएचएम के अनुभवी संविदा कर्मचारियों को उनके कार्यानुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाएं, जिससे विभाग में योग्य, कुशल एवं अनुभवी मानव संसाधन की नियुक्ति हो सके तथा शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को अनुभवी कर्मचारियों की सेवाएं प्राप्त हों।— छग प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here