Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Lata Usendi Kondagaon : अलेख महिमा आश्रम के पास बनेगा सामुदायिक भवन:...

Lata Usendi Kondagaon : अलेख महिमा आश्रम के पास बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक लता उसेंडी ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

Lata Usendi Kondagaon : रोशन सेन/मालगांव/कोंडागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को ग्राम पंचायत मालगांव में विकास की नई इबारत लिखी। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और छात्राओं को साइकिल वितरित की।

सामुदायिक भवन और सड़कों का विस्तार: विधायक लता उसेंडी ने मालगांव में कुल 15 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें अलेख महिमा आश्रम के समीप 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क व पुलिया शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

छात्राओं के चेहरे पर खिली मुस्कान: शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के तहत 48 स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई। साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। विधायक ने कहा कि दूरी की वजह से किसी भी बेटी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए, यह साइकिल उन्हें स्कूल तक सुगमता से पहुँचाने में सहायक होगी।

ग्रामीण विकास के लिए सरकार संकल्पित: सभा को संबोधित करते हुए सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि मालगांव में हुए ये कार्य ग्रामीण जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here