इंदौर: महिला थाना में इंसाफ की तलाश में भटकती पीड़िता, पति पर नशा, ड्रग्स और जिस्मफरोशी के गंभीर आरोप

इंदौर :  एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जबरदस्त आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उसका पति न केवल नशे और अय्याशी में डूबा है, बल्कि स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा भी चला रहा है। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति गांजा और एमडी ड्रग्स जैसी खतरनाक दवाइयां बेचकर मासूम जिंदगियों को प्रभावित कर रहा है।

चार साल के बच्चे को पिता ने अपने कब्जे में रखा

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसके चार साल के मासूम बच्चे को जबरदस्ती अपने पास रखा। महिला ने पुलिस से इस मामले की गंभीर जांच की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि उसके पति का थाईलैंड की लड़की के साथ संबंध भी है।

थानों में सुनवाई का अभाव, पीड़िता का संघर्ष

महिला सुबह से लेकर शाम तक विजय नगर थाना और महिला थाना में इंसाफ की तलाश में भटकती रही, लेकिन किसी अधिकारी ने उसकी सुनवाई नहीं की। महिला ने बताया कि अपनी इज्जत और बच्चे के लिए हर थाने की चौखट पर लगी रही, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने पुष्टि की कि पीड़िता ने शिकायत आवेदन दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत पर प्राथमिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

सवाल: क्या होगी न्यायिक कार्रवाई?

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण जांच की जाएगी, ताकि पीड़िता और उसके बच्चे को सुरक्षा और न्याय दिलाया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories