ईरान एयरस्पेस बंद! एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रीरूट, कुछ रद्द…ट्रैवल एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात का सीधा असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर दिखाई देने लगा है। ईरान में उभरते सुरक्षा संकट और उसके एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयरलाइन ने कई उड़ानों के रूट बदले हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स को मजबूरी में रद्द करना पड़ा है।

एयर इंडिया का बयान: सुरक्षा सर्वोपरि

Air India Iran Airspace Alert एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में बिगड़ते हालात और एयरस्पेस बंद होने के कारण, उस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है और हालात सामान्य होते ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Read More : Raipur News : नियमितीकरण की मांग पर विद्युत संविदा कर्मचारियों का आक्रोश, तीन दिन काम बंद के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

 रीरूटिंग से बढ़ी उड़ानों की अवधि, संभावित देरी

Air India Iran Airspace Alert एयर इंडिया के अनुसार, ईरान के ऊपर से गुजरने वाले कई अंतरराष्ट्रीय विमान अब लंबे वैकल्पिक रूट से उड़ान भर रहे हैं। इससे कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। जहां वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं, वहां फ्लाइट्स को रीरूट किया गया है, लेकिन कुछ रूट ऐसे भी हैं जहां दूसरा रास्ता संभव नहीं होने के कारण उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा है।

यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। यात्री एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटwww.airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर जाकर अपनी उड़ान की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एविएशन सेक्टर में बढ़ी सतर्कता

ईरान में सुरक्षा हालात को देखते हुए वैश्विक एविएशन सेक्टर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एयर इंडिया का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories