Saturday, May 2, 2026
26.1 C
Raipur

CG Politics : धान खराब होने पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, खाद्य मंत्री को चूहा पकड़ने की जाली देने पहुंची कांग्रेस, 26 करोड़ के नुकसान का दावा

CG Politics :रायपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में धान खराब होने के मामलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को प्रतीकात्मक रूप से चूहा पकड़ने की जाली भेंट करने पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धान की बर्बादी के लिए कभी चूहों, कभी दीमक और कभी बारिश को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि असल वजह खराब प्रबंधन और समय पर उठाव न होना है।

 

CG Politics :विकास उपाध्याय ने कहा कि किसानों की मेहनत से उपजाया गया धान इस तरह खराब होना बेहद गंभीर मामला है। कवर्धा, महासमुंद, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे जिलों से करोड़ों रुपये के धान के नुकसान की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि धान पहले ही खराब हो चुका था, तो भंडारण और उठाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कांग्रेस ने फर्जी एंट्री और बिलिंग से जुड़े मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

CG Politics :इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खाद्य मंत्री को ज्ञापन और प्रतीकात्मक जाली सौंपने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आजाद चौक पर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए अपनी बात पुलिस के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

CG Politics :कांग्रेस का दावा है कि राज्य में अब तक लगभग 26 करोड़ रुपये का धान खराब हो चुका है। अकेले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में करीब 20 हजार क्विंटल धान सड़ने से लगभग 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कवर्धा, जशपुर और महासमुंद जिलों में भी धान के खराब होने या गायब होने के मामले सामने आए हैं।

CG Politics :कांग्रेस ने मांग की है कि धान नुकसान के मामलों की जिम्मेदारी तय की जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए भंडारण और उठाव की व्यवस्था को समयबद्ध और प्रभावी बनाया जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories