Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: महुआ गांव में कबाड़ की दुकानों में खप रहा चोरी...

Singrauli News: महुआ गांव में कबाड़ की दुकानों में खप रहा चोरी का सामान? ग्रामीणों का आरोप – निवास पुलिस दे रही संरक्षण..?

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में लंबे समय से संचालित कबाड़ व्यवसाय को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्वसनीय सूत्रों का आरोप है कि कबाड़ की आड़ में यहां चोरी का कीमती सामान भी खुलेआम खपाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में दो बड़े कबाड़ व्यवसायी वर्षों से सक्रिय हैं, जबकि कई लोग फुटकर कबाड़ी बनकर गांव-गांव से पुराना लोहा, टिन एवं अन्य सामान इकट्ठा कर इन्हीं दुकानों तक पहुंचाते हैं। आरोप है कि इसी नेटवर्क के जरिए चोरी का सामान कबाड़ के भाव में आसानी से खपा दिया जाता है।

Singrauli News: “नंबर एक से नंबर दो तक सब कुछ कबाड़”

Singrauli News: ग्रामीणों का कहना है कि इन दुकानों में “नंबर एक से लेकर नंबर दो तक” हर तरह का सामान कबाड़ बताकर बेचा जा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित महुआ गांव में बड़े पैमाने पर कबाड़ कारोबार संचालित होना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर सवाल जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक न तो पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जेपी पावर कंपनी से जुड़े इलाकों में हो रही चोरियों के पीछे भी यही नेटवर्क सक्रिय है।

Singrauli News: निगरी में चोरी, महुआ की दुकानों पर शक ..

Singrauli News: सूत्रों के अनुसार, 8 तारीख की दरमियानी रात निगरी स्थित जेपी पावर कंपनी में चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद महुआ गांव की कबाड़ दुकानों पर छापेमारी की चर्चाएं जरूर हुईं, लेकिन कार्रवाई कितनी प्रभावी रही, इस पर सवाल बने हुए हैं। चोरों के लिए “सेफ जोन” बनी कबाड़ दुकानें जानकारों का कहना है कि सेकेंड हैंड सामान खरीदने वाले सबसे पहले कबाड़ दुकानों का रुख करते हैं, क्योंकि यहां कम कीमत पर सामग्री मिल जाती है। यही कारण है कि चोरी का सामान खपाने के लिए कबाड़ दुकानें चोरों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बनती जा रही हैं।

Singrauli News: कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा खेल? अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस और प्रशासन कबाड़ दुकानों पर सख्त कार्रवाई कर इस अवैध नेटवर्क को तोड़ते हैं या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here